Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में भाजपा नेता ने जताया जान का खतरा:1 दिन पहले घर पर हुआ था हमला, जांच में जुटी पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित DLF कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता मान सिंह चौहान ने जान का खतरा जताया है। उनके घर एक दिन पहले अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर आगजनी की थी। अब भाजपा नेता ने कहा कि मेरे साथ अनहोनी हो सकती है। साजिशन मेरे घर में आग लगाई है। गनीमत रही कि परिवार के लोगों रात में किसी तरह ऊपरी भाग से भागकर पड़ोस के मकान से सुरक्षित बाहर निकले। नहीं तो पूरे परिवार के साथ अनहोनी हो सकती थी। 12 फरवरी को लगी थी आग मान सिंह गोस्वामी भाजपा नेता है, जहां 12 फरवरी की रात यानी एक दिन पहले उनके घर पर किसी ने पेट्रोल बम या केमिकल फेंका। जिससे पूरे घर में धुआं भर गया और आग लग गई। भाजपा नेता ने बताया कि तेज धमाके के साथ एक साथ आग लगी। इस मामले में थाना पुलिस और दमकल के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 2 दिन पहले घुसे थे चोर पीड़ित भाजपा नेता का कहना है कि साजिश के तहत यह घटना की गई है। आग लगने से 2 दिन पहले 2 चोर भी हमारे घर में घुसे थे। इसके बाद आग की घटना हुई। अचानक धमाके के साथ आग लगना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने आसपास सीसी टीवी भी नहीं देखे, घटना के बाद आई और जानकारी लेकर लौट गई। पीड़ित भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी का कहना है कि मेरे और परिवार के सदस्यों के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। मैंने पार्टी के नेताओं को भी अवगत कराया है। पूरा घर मेरा जल गया, और 24 घंटे में पुलिस कुछ भी जांच नहीं कर सकी। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है। पीड़ित ने बताया कि एक के बाद 3 धमाके हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी से गिरफ्तार:दो दिनों से लापता थे, लखनऊ STF ने की कार्रवाई
    Next Article
    अलीगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक को रौंदा:टायरों के बीच में घिसटता रहा बाइक सवार, हालत गंभीर, ट्रक चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment