Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक को रौंदा:टायरों के बीच में घिसटता रहा बाइक सवार, हालत गंभीर, ट्रक चालक फरार

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़-टप्पल रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार खैर की महाराज एंक्लेव कॉलोनी निवासी प्रशांत पुत्र रनवीर सिंह खैर के एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं। वह सुबह अपनी बाइक से गोंडा रोड स्थित स्कूल जा रहे थे। टक्कर के बाद टायरों के बीच फंसे शिक्षक अग्रवाल सेवा सदन के पास मुख्य मार्ग पर गड्ढों के कारण हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार शिक्षक ट्रक के टायरों के बीच फंसकर कुछ दूरी तक घिसटते चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका, लेकिन मौके से फरार हो गया। मौजूद लोगों ने घायल शिक्षक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया सूचना पर खैर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में भाजपा नेता ने जताया जान का खतरा:1 दिन पहले घर पर हुआ था हमला, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    सीतापुर में गैस पाइपलाइन के गड्ढे में गिरी गाय:स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला, पहले बाइक सवार भी हुआ था घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment