Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन का लालच देकर विवाहिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव:पीलीभीत में निकाह का झांसा देकर बनाए संबंध, FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत जनपद में एक विवाहित हिंदू महिला को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुकड़ी खेड़ा निवासी इरशाद अंसारी उर्फ नन्हे पर महिला का यौन शोषण करने और धर्म बदलने के लिए धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी इरशाद अंसारी ने उसे तीन बीघा जमीन देने का लालच दिया। वह महिला को बरेली जनपद के नवाबगंज स्थित गंगवार कॉलोनी में एक किराए के मकान में ले गया। वहां आरोपी ने महिला के साथ जबरन अवैध संबंध बनाए और उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने महिला पर अपने हिंदू पति को तलाक देकर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का लगातार दबाव बनाया। जब महिला ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुँची और परिजनों को पूरी घटना बताई। आरोप है कि शुरुआत में जहानाबाद पुलिस ने मामले को टालने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया, "मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जहानाबाद में आरोपी इरशाद अंसारी के खिलाफ यौन शोषण और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।" पीड़िता की शिकायत पर कार्यवाही नताशा गोयल ने यह भी बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में महामंडलेश्वर अंजली किन्नर पर रॉड-डंडों से हमला:ड्राइवर का सिर फूटा, आईफोन तोड़ा; तीन के खिलाफ नामजद केस दर्ज
    Next Article
    कानपुर में छोटे स्टार्टअप्स के लिए बड़ा मौका:'टूटोफूड' मेले में शामिल होंगे 60 बड़े निर्यातक, विदेशी खरीदारों से होगी सीधी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment