Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में महामंडलेश्वर अंजली किन्नर पर रॉड-डंडों से हमला:ड्राइवर का सिर फूटा, आईफोन तोड़ा; तीन के खिलाफ नामजद केस दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ जिले में वैष्णो किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर अंजली किन्नर पर जानलेवा हमला हुआ है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के गुतौली गांव के पास आधा दर्जन हमलावरों ने उन पर रॉड और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना गुतौली गांव के पास हुई, जहां हमलावरों ने महामंडलेश्वर अंजली किन्नर की स्कूटी रोककर गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्होंने रॉड, लाठी और धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में अंजली किन्नर के ड्राइवर शिव कुमार वर्मा का सिर फट गया और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी कोहंडौर पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़िता अंजली किन्नर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चक गुतौली गांव निवासी सुधीर कुमार, सुशील वर्मा (पुत्र शिवबरन वर्मा) और लालजी वर्मा को नामजद किया है। इनके अलावा, चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी जानलेवा हमला और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने घात लगाकर हमला किया और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। आरोप है कि सुशील ने ड्राइवर शिव कुमार वर्मा के मुंह में रॉड डालकर हत्या का प्रयास किया। हमलावरों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से करीब दो लाख रुपये कीमत का आईफोन भी तोड़ दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में शिल्पी के परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश:13 अप्रैल को हुई थी हत्या, आरोपी पिता-पुत्र जेल भेजे जा चुके
    Next Article
    जमीन का लालच देकर विवाहिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव:पीलीभीत में निकाह का झांसा देकर बनाए संबंध, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment