Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी, 2 गिरफ्तार:सोने की चेन और नकली नोट बरामद, पुलिस ने किया खुलासा

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से ठगी गई सोने की चेन और नकली नोटों की गड्डी बरामद की है। पुलिस को यह शिकायत इंदर कॉलोनी, कृष्णानगर बागू निवासी हेमदत्त भारद्वाज ने 24 फरवरी 2026 को दी थी। उन्होंने बताया था कि 13 फरवरी को दो युवकों ने उनकी माता को बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने झांसा देकर उनकी सोने की चेन पर्स में रखवा ली और फिर पूरा पर्स लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान, क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने आज सेवियर सोसाइटी के सामने पंचशील पार्क के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बेताब (27 वर्ष) और आमिर हसन उर्फ अजीर खान (लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वे अकेली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। वे पहले रास्ता पूछने या घरेलू परेशानी का बहाना बनाकर बातचीत शुरू करते थे। इसके बाद नकली नोटों की गड्डी का लालच देकर बुजुर्ग महिलाओं से उनके गहने और पर्स ले लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने की चेन और एक कागज की गड्डी बरामद की है। इस गड्डी पर 500 रुपये का एक असली नोट लगा हुआ था, जिससे यह असली नोटों जैसी दिखती थी। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी रामभद्राचार्य बोले- रामचरितमानस को राष्ट्रग्रंथ घोषित करे सरकार:बस्ती में भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की मांग की, सामाजिक-राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनी
    Next Article
    दुष्कर्म के 2 दोषियों को 5-5 साल की सजा:श्रावस्ती कोर्ट ने 35 हजार का लगाया जुर्माना, नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने के आरोप में आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment