Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बिना मान्यता संचालित मदरसा सील:सुरक्षा मानकों की कमी मिली, प्रबंधन को एक सप्ताह का समय

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र की कनावनी कॉलोनी में बिना मान्यता और आवश्यक अनुमति के संचालित हो रहे मदरसा जामिया खुल्फा ए राशीदीन को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मदरसा न तो विभागीय अभिलेखों में पंजीकृत पाया गया और न ही उसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था या सोसायटी का वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र था। जांच में यह भी पाया गया कि मदरसे के परिसर में अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) उपलब्ध नहीं थे। इससे वहां रह रहे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ था। इसके अतिरिक्त, परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा नहीं थी। नियमों के विपरीत परिसर में हॉस्टल भी संचालित किया जा रहा था, जिसे बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना गया। इन कमियों को देखते हुए प्रशासन ने मदरसे के मुख्य भवन और अन्य कमरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मदरसा प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने यह भी बताया कि यदि निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो मदरसा प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल का मिलक मिथोली 15 दिन से अंधेरे में:ट्रांसफॉर्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, 50 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग
    Next Article
    प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने बीएससी छात्रा को मारकर फेंका:सीतापुर की युवती की लखनऊ में हत्या; 10 दिन बाद जंगल में चप्पल-कपड़े और हडि्डयां मिलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment