Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजनाथ सिंह से मिले प्रतिनिधिमंडल, विकास मुद्दों पर चर्चा:शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखे सुझाव

    8 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के लखनऊ प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की मौजूदगी में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. वरुण छाछर, वोवीनाम एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रो. पवन कुमार समेत कई प्रतिनिधिमंडलों ने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपने सुझाव और मांगें रखीं। उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव उद्योग जगत से जुड़े उद्यमी आनंद स्वरूप अग्रवाल, रीतेश श्रीवास्तव, पवन जैन, रविंद्र गुप्ता, अनिल गट्टानी और रजनीश सेठी सहित अन्य लोगों ने भी रक्षा मंत्री से भेंट कर विभिन्न विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। वहीं चिकित्सक प्रतिनिधिमंडल की ओर से डॉ. नकुल सिन्हा ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। भाजपा पदाधिकारियों ने लिया मार्गदर्शन इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में शंकर लाल लोधी, रामचंद्र कनौजिया, श्रीकृष्ण लोधी, बीना गुप्ता, रंजना द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव, हरिशंकर बाजपेयी, कौशल जायसवाल, रागिनी रस्तोगी और पी.एन. सिंह ने भी रक्षा मंत्री से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए सभी सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनकल्याण और विकास से जुड़े विषयों पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- उप्र में एनकाउंटर 'फर्जी':एनकाउंटर-बुलडोजर से सजा का विरोध किया, मजहब देखकर सजा देना गलत
    Next Article
    IG अजय मिश्रा को हाईकोर्ट की फटकार:कहा- पुलिस की लचर व्यवस्था का फायदा आरोपियों को मिला, निर्दोष महिला 80 दिन जेल में रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment