Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- उप्र में एनकाउंटर 'फर्जी':एनकाउंटर-बुलडोजर से सजा का विरोध किया, मजहब देखकर सजा देना गलत

    8 hours ago

    2

    0

    संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने असद के एनकाउंटर को 'फर्जी' करार दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले कई सालों से हुए एनकाउंटर भी फर्जी कहलाएंगे। सांसद बर्क ने एनकाउंटर की परिभाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि असली एनकाउंटर तब होता है जब कोई आरोपी गोली चलाए और पुलिस जवाबी कार्रवाई करे। उन्होंने 'एनकाउंटर-बुलडोजर' के जरिए सजा दिए जाने की प्रक्रिया का विरोध किया। संभल में एक कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस-प्रशासन और सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज के बच्चे की हत्या मुस्लिम व्यक्ति ने की तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाता है। वहीं, यदि हिंदू व्यक्ति ने हिंदू व्यक्ति की हत्या की, तो उसे केवल गिरफ्तार किया जाता है। सांसद ने सवाल किया कि कानून सबके लिए बराबर होने पर यह कैसा संदेश दिया जा रहा है। जियाउर्रहमान बर्क ने जोर देकर कहा कि सजा देने का काम कोर्ट का है न कि पुलिस प्रशासन का। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत करने वाले किसी भी अधिकारी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सांसद बर्क ने यह भी स्पष्ट किया कि वह असद के कृत्य का बचाव नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून, संविधान और उनका मजहब किसी की हत्या की इजाजत नहीं देते। उन्होंने एक कथित जानकारी का जिक्र किया कि असद की बहन के साथ छेड़खानी की वारदात हुई थी, हालांकि उन्होंने इसकी सच्चाई पर संदेह व्यक्त किया। सांसद बर्क ने कहा कि यदि ऐसी कोई घटना हुई भी थी, तो हत्या उसका समाधान नहीं है। असद और उनके परिवार को पुलिस-प्रशासन का सहारा लेना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि सूर्या की हत्या गलत थी और उसे सजा दिलाने का काम न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए था, जिसमें मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई और कोर्ट द्वारा सजा दी जाती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य तय:1158 जोड़ों का होगा विवाह, सभी विकासखंडों में होंगे कार्यक्रम, लाभार्थी ऑनलाइन कर रहे आवेदन
    Next Article
    राजनाथ सिंह से मिले प्रतिनिधिमंडल, विकास मुद्दों पर चर्चा:शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखे सुझाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment