Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल का मिलक मिथोली 15 दिन से अंधेरे में:ट्रांसफॉर्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, 50 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग

    8 hours ago

    2

    0

    संभल के मिलक मिथोली गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब होने और नया न लगाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द समस्या समाधान की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगा 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर अपनी क्षमता से कहीं अधिक भार वहन कर रहा है। उनका कहना है कि इस ट्रांसफॉर्मर से 50 से अधिक बिजली कनेक्शन जुड़े हुए हैं, जिसके चलते उस पर लगातार अतिरिक्त लोड पड़ता है। इसी वजह से ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। इसकी शिकायत कई बार फिरोजपुर विद्युत उपकेंद्र तथा संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है। विभागीय लापरवाही के चलते पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी का संकट भी गहरा गया है। घरों में लगी मोटरें बंद होने के कारण लोगों को पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की आबादी और कनेक्शनों की संख्या को देखते हुए अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए, ताकि भविष्य में बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर साजिद, फरमान, सालिम, भूरा, आरिश, आरिफ, मुस्तफा, हसनैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IG अजय मिश्रा को हाईकोर्ट की फटकार:कहा- पुलिस की लचर व्यवस्था का फायदा आरोपियों को मिला, निर्दोष महिला 80 दिन जेल में रही
    Next Article
    गाजियाबाद में बिना मान्यता संचालित मदरसा सील:सुरक्षा मानकों की कमी मिली, प्रबंधन को एक सप्ताह का समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment