Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या की:बचने के लिए पड़ोसियों पर लगाया झूठा आरोप, पुलिस पूछताछ में खुला राज

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही बेटे ने की थी। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों पर झूठा आरोप लगा दिया था। पुलिस के अनुसार खडकू नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि गांव के रहने वाले डब्बू और जसवीर उर्फ छंग्गा ने उसके बेटे अनिल के साथ उधार के पैसों को लेकर झगड़ा किया था। आरोप था कि दोनों ने उसकी पत्नी लीला के साथ भी मारपीट की थी। अगले दिन लीला घर के अंदर मृत मिली थी। सूचना मिलने पर मसूरी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान नामजद आरोपियों की भूमिका संदिग्ध नहीं लगी, जिसके बाद पुलिस का शक मृतका के बेटे अनिल पर गया। पुलिस ने अनिल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई कबूल कर ली। अनिल ने बताया कि 8 मार्च की रात वह शराब के नशे में था और अपने साथी डब्बू से मजदूरी के 1200 रुपये मांगने जा रहा था। गुस्से में वह घर से कुल्हाड़ी लेकर निकल रहा था। इसी दौरान उसकी मां लीला ने उसे रोकने की कोशिश की और कुल्हाड़ी छीनने लगी। इसी बात पर अनिल ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से मां के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद पास पड़ा पत्थर उठाकर भी मां पर हमला कर दिया, जिससे लीला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद अनिल ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में जाकर सो गया। 9 मार्च की सुबह जब घर के अंदर देखा गया तो लीला मृत मिली। खुद को बचाने के लिए अनिल ने पड़ोसी डब्बू और जसवीर पर झूठा आरोप लगा दिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और पत्थर बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया-बेलडाड़ मार्ग की गुणवत्ता जांचने लखनऊ से टीम पहुंची:विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई, मौके पर शलभ मणि भी रहे मौजूद
    Next Article
    मेरठ में सनातन संस्कृति महोत्सव, डिप्टी सीएम-बाबा रामदेव शामिल:कहा- सनातन संस्कृति ने दिया वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश, योग को वापस लाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment