Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बंद मकान में चोरी:वारदात के समय घरवाले नहीं थे मौजूद, डीसीपी ग्रामीण से की शिकायत

    7 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिसके बाद उसने डीसीपी ग्रामीण से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। घेर में सो रहा था परिवार भोजपुर थाना क्षेत्र के किल्हौड़ा गांव निवासी सोहनपाल सिंह खेती-किसानी का काम करते हैं। उनके अनुसार, वारदात वाली रात वह अपने परिवार के साथ घर से अलग स्थित घेर में सो रहे थे। देर रात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए। गांव के तीन युवकों पर जताया शक पीड़ित ने गांव के तीन युवकों पर चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप सोहनपाल सिंह का आरोप है कि घटना को दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले की जानकारी सार्वजनिक करने पर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी गई। इसी से नाराज होकर उन्होंने डीसीपी ग्रामीण से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई। डीसीपी ग्रामीण से की शिकायत पीड़ित ने डीसीपी ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस बोली- जांच जारी, जल्द होगा खुलासा मामले में एसीपी मोदीनगर का कहना है कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत:खेत में पिता के साथ सो रहा था, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम
    Next Article
    कानपुर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बोले- उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment