Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में चार मंजिला इमारत में लगी आग:धमाके के साथ 3 सिलेंडर फटे, जाल तोड़कर दमकल कर्मियों ने 9 लोगों को बचाया

    4 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित नीति खंड-2 में एक चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लग गई। बेसमेंट में बने कमरे में चौकीदार खाना बना रहा था। सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग लगते ही वह बाहर की ओर भागा। तभी आग की चपेट में आने से बेसमेंट में रखे 5 सिलेंडरों में से 2 छोटे और एक बड़ा सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। बेसमेंट में फंसे लोगों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की दो टीमों ने पुलिस की सहायता से जाल तोड़ा। इसके बाद रेस्क्यू कर 9 लोगों को बाहर निकाला। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सोमवार दोपहर इंदिरापुरम स्थित नीति खंड 2 में चार मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर दोपहर 1:30 बजे वैशाली फायर स्टेशन से 4 गाड़ियां भेजी गईं। इसके बाद साहिबाबाद फायर स्टेशन से एक दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई। 40 मिनट बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि दमकल की कुल पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। तीन सिलेंडर फटे, लोगों में मची अफरा-तफरी दमकल विभाग के 11 सदस्य टीम ने फ्लैट से 5 सिलेंडर निकाले। इनमें एक छोटा सिलेंडर है। CFO राहुल पाल ने बताया कि 2 छोटे और एक बड़ा सिलेंडर फटा है। टीम ने इमारत से सनी, कार्वीक, गुन्नू, ⁠पूजा गुप्ता, ⁠नेहा गुप्ता, ⁠सीमा, जेपी गुप्ता, प्रभा गुप्ता और शरद को बाहर निकाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब का वांछित शहजाद मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार:एसपी सिटी ने बताया, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दबोचा गया
    Next Article
    कासगंज में शिक्षामित्रों को 18,000 रुपए मानदेय:जनप्रतिनिधियों ने 10 को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment