Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में छात्र सूर्या का हत्यारोपी असद एनकाउंटर में ढेर:बकरीद के दिन 'बकरा हलाल होते देखा है...कहकर मार डाला था

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते शनिवार को 10 घंटे तक हंगामा चला। हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए थे। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने देर शाम किसी तरह परिवार को समझाकर सूर्या का अंतिम संस्कार करवाया। मामले पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था- हत्यारा कोई भी हो, वह बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर सीएम योगी ने भी शनिवार को सभी जिलों के डीएम के साथ बैठक की थी। एनकाउंटर स्पॉट की 2 तस्वीरें- असद एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प 80 साल की उम्र में पूरी तरह फिट:दिल की उम्र 14 साल कम निकली, दिमागी टेस्ट में 30 में 30 अंक मिले
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट; डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए CM बनेंगे; यूपी में पैरा एथलीट को साथी खिलाड़ी ने मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment