Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना तितावी पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाश चोरी का सामान ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात गढ़ी देशराज कट के पास घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल सीओ फुगाना यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आदिल पुत्र दिलशाद निवासी न्याजूपूरा और साकिब पुत्र हसन निवासी सुजड़ू, जो वर्तमान में थाना सिखेड़ा क्षेत्र के निराना में रह रहे थे, गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार पुलिस ने आदिल और साकिब के अलावा आबिद, शहंशाह और बाबू को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, दो चाकू तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल ट्रांसफार्मर से चोरी किए गए सामान को ढोने में किया जाता था। कई थाना क्षेत्रों में वारदातें कबूलीं पूछताछ में आरोपियों ने थाना तितावी, छपार, मंसूरपुर और भोपा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य दिन में संभावित स्थानों की रेकी करते थे और रात के समय सुनसान इलाकों में लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते थे। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में ट्रांसफार्मर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में स्कॉर्पियों की टक्कर से युवक की मौत:टक्कर से दो अन्य घायल, वाटर पार्क से लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    भाजपा नेता शिवम सिंह हत्याकांड में विभूतिखंड ACP-SHO हटाए गए:गोमतीनगर विस्तार के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment