Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:प्रदेश के 12 जिलों के जेलर बदले गए; मुकेश को अयोध्या और शशिकांत को बांदा जेल का अधीक्षक बनाया

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार ने शनिवार देर रात कई विभागों के तबादले किए। 12 जेलर के ट्रांसफर हुए हैं। इसके अलावा, राज्य विश्वविद्यालय के 3 कुलसचिव और 3 परीक्षा नियंत्रक, 3 उपकुलसचिव और 5 सहायक कुलसचिव के तबादले किए हैं। जेलर की बात करें तो उन्नाव जिला कारागार के जेलर पंकज कुमार सिंह को अलीगढ़ भेजा गया है। उरई जिला कारागार के जेलर नीरज देव को उन्नाव जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुरादाबाद के जेलर आलोक सिंह को सहारनपुर और अलीगढ़ के जेलर बृजेन्द्र कुमार सिंह को मुरादाबाद भेजा गया है। इसके अलावा, कासगंज के अधीक्षक राजेश कुमार सिंह को बिजनौर, सहारनपुर के अधीक्षक सत्य प्रकाश को आजमगढ़, बागपत के अधीक्षक प्रशांत मौर्य को उरई और नैनी केंद्रीय कारागार में तैनात पवन कुमार त्रिवेदी का जौनपुर जेलर बनाया गया है। बिजनौर की जेलर अदिति श्रीवास्तव को बागपत जिला कारागार की कमान सौंपी गई है। हाल ही में पदोन्नत हुए विजय कुमार राय को बलरामपुर जिला कारागार का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। मुकेश कुमार को अयोध्या और शशिकांत सिंह को बांदा जेल का अधीक्षक बनाया गया है। यूपी में डॉक्टर-नर्स 5 लाख में बेचते थे बच्चा, बरेली के SRMS मेडिकल कॉलेज की नर्स किंगपिन-3 गिरफ्तार यूपी के अलग-अलग जिलों के डॉक्टर और नर्स बच्चा चोरी गैंग चला रहे थे। ये लोग 5-5 लाख रुपए में मासूम बच्चों का सौदा करते थे। पुलिस ने शनिवार को सीतापुर-लखीमपुर के 2 डॉक्टरों के साथ बरेली के एक मेडिकल कॉलेज की नर्स को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस अब रैकेट से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बरेली पुलिस ने डॉ. संजय कुमार विश्वास (60), केशवराम उर्फ मंजेश और नर्स सीता को पकड़ा है। डॉ. संजय सीतापुर में हॉस्पिटल चला रहा था और मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। केशव राम उर्फ मंजेश (31) ने इंटरमीडियट तक पढ़ाई की है। करीब 10 साल से लखीमपुर में अपना क्लिनिक चला रहा है। इसी तरह सीता (38) बरेली के भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में नर्स है। झांसी में टेस्ट ड्राइव के बहाने XUV लेकर भागा युवक, डीलर से बोला- पहले चलाकर देखेंगे, फिर लेकर भाग गया झांसी में कार खरीदने आया एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने एक्सयूवी लेकर भाग गया। दरअसल एक कारोबारी को कार बेचनी थी। शुक्रवार को एक युवक आया और कार खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए रेट पूछने गला। डीलर ने उसे कार की कीमत साढ़े चार लाख बताई। फिर वह डीलर से बोला कि पहले कार चलाकर देखेंगे। कारोबारी ने टेस्ट ड्राइव के लिए कार दे दी। कार में कारोबारी का बेटा भी साथ गया था। लेकिन जैसे ही पेट्रोल पंप पर तेल डलाने के लिए बेटा गाड़ी से उतरा, वैसे ही युवक कार लेकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरे सूर्या के हत्यारों का एनकाउंटर हो, बुलडोजर चले':मां बोलीं- जो कामयाब था वह चला गया; दूसरा बीमार; गाजियाबाद में हिंदू छात्र का मर्डर, 10 घंटे हंगामा
    Next Article
    राजनीतिक कनेक्शन का फायदा उठाकर डॉ. सतीश ने बनाई संपत्तियां:चुनाव संयोजक बनकर कैंट बोर्ड में एंट्री की, मेरठ में 3 लाख घूस लेते CBI ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment