Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में महिला पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ी:भीड़ में ड्यूटी कर रही थी, सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    गोवर्धन में पुरुषोत्तम मास के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। दानघाटी मंदिर परिसर में ड्यूटी कर रही पुलिसकर्मी ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, दानघाटी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच महिला सिपाही की तबीयत अचानक खराब हो गई। अत्यधिक उमस और लगातार ड्यूटी के कारण उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर महिला सिपाही को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गौरतलब है कि पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के चलते इन दिनों गोवर्धन धाम में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे दानघाटी मंदिर और परिक्रमा मार्ग पर काफी दबाव बना हुआ है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मार्केट में भीषण आग, सिलेंडरों में विस्फोट:लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे 120 बच्चे, हाईवे पर ट्रैफिक रोका; धुएं का उठा गुबार
    Next Article
    मऊ में स्कॉर्पियों की टक्कर से युवक की मौत:टक्कर से दो अन्य घायल, वाटर पार्क से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment