Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में लगातार सर्द होने लगा मौसम:सुबह से हल्की धूप खिली, रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज रविवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। रात में चली सर्द हवाओं के बाद सुबह से धूप खिली हुई है। सुबह न्यूनतम तापमान 13डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में मौसम सर्द होने लगा है। नवंबर माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है। जहां दिसंबर के पहले वीक से तापमान में और भी गिरावट आएगी। दिन में मौसम साफ रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार दिन में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे तक मौसम सर्द बना रहने का अनुमान है। हवा की गति 4 किमी प्रति घंटा से है। गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 212 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली का AQI भी कम हुआ है। जिससे प्रदूषण में राहत मिली है। प्रदूषण को देखते हुए जिले में निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड पर पढ़ाई कराई जा रही है। सड़कों पर पानी का छिड़काव, मशीनों से सफाई प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई भी हो रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा प्रदूषण रोकने के लिए ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर रोक रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने की अनुमति नहीं है। निजी वाहनों का इस्तेमाल कम कराने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है। खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज छाएंगे बादल, बारिश के आसार:23 नवंबर के बाद ठंड और गलन बढ़ेगी, तापमान भी कम होगी
    Next Article
    चंदौली के लाखापुर गांव में 15 साल से खराब नालियां:सफाई नहीं होने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने घेराव की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment