Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में महिला गिरफ्तार, 1.2 किलो ड्रग्स बरामद:पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, 840 रुपये भी मिले

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला को अवैध ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद तिकौना पार्क, बंगाली कॉलोनी के पास एक अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में महिला के पास से लगभग 1 किलो 200 ग्राम अवैध ड्रग्स और ड्रग्स बेचकर कमाए गए 840 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान साहिदा उर्फ मुन्नी, पत्नी आसिफ, निवासी न्यू सीमापुरी, दिल्ली के रूप में बताई। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी साथी शबनम, पत्नी कल्लू के साथ मिलकर दिल्ली से ड्रग्स लाकर गाजियाबाद और सीमापुरी इलाके में नशा करने वालों को बेचती थी। उसने यह भी जानकारी दी कि उसकी साथी शबनम फिलहाल फरार है। पुलिस ने साहिदा उर्फ मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब फरार शबनम की तलाश कर रही है और इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में ड्रग्स के कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक का खतरनाक बाइक स्टंट वीडियो वायरल:बिना नंबर प्लेट बाइक पर नाबालिग, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    पुलिस चौकी के सामने ट्रक में लगी आग:मुठभेड़ में जब्त बताया गया ट्रक, मथुरा-वृंदावन मार्ग पर एक घंटे में बुझाई गई लपटें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment