Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक का खतरनाक बाइक स्टंट वीडियो वायरल:बिना नंबर प्लेट बाइक पर नाबालिग, पुलिस जांच जारी

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का अपाचे बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में सफेद कपड़े पहने युवक तेज रफ्तार में बाइक का अगला पहिया उठाकर केवल पिछले पहिये पर चलाता दिख रहा है। यह स्टंट पुल के नीचे अंडरपास के पास किया गया, जहां आम लोगों की आवाजाही बनी रहती है। जानकारी के अनुसार, स्टंट करने वाला युवक गागलहेड़ी क्षेत्र के मक्का बांस गांव का बताया जा रहा है। जिस बाइक से स्टंट किया गया, उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी है। वीडियो में कई नाबालिग बच्चे भी इस खतरनाक स्टंट को करीब से देखते नजर आ रहे हैं, जिससे उनके जीवन को खतरा हो सकता था। इसके अलावा, एक अन्य युवक दूसरी बाइक पर एक छोटे बच्चे को आगे बैठाकर स्टंट करने वाले युवक का वीडियो बना रहा था। यह दृश्य सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे स्टंट न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती देते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी जोखिम पैदा करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि लापरवाही से स्टंट करने का वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से सड़क पर संयम बरतने की अपील की है और लापरवाही से वाहन चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर के घर घुसे बदमाश को युवतियों ने दबोचा:मुरादाबाद में ईद के दिन हुई घटना, CCTV में कैद
    Next Article
    गाजियाबाद में महिला गिरफ्तार, 1.2 किलो ड्रग्स बरामद:पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, 840 रुपये भी मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment