Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मुठभेड़ में 2 लुटेरे गिरफ्तार:गोली लगने से घायल, बोले- गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को महिलाओं के कुंडल-चेन लूटते थे

    17 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार आधी रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस गैंग में तीन बदमाश शामिल थे, जिनमें से एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने में लूट की तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उनका कहना है कि शौक पूरे करने के लिए वे महिलाओं से कुंडल और चेन लूटते थे। गोली लगते ही गिड़गिड़ाने लगा बदमाश एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान दीपक नागर पुत्र भंवर सिंह और सचिन नागर पुत्र सौराज के रूप में हुई है। दोनों नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के कचेड़ा गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव का तीसरा आरोपी अंकित जाटव पुत्र अमर सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दोनों बदमाशों के पास से लूटे गए कुंडल, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की गई है। महिलाओं को बनाते थे निशाना पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि सोमवार को उन्होंने पैदल जा रही एक महिला से तमंचे के बल पर कुंडल लूटे थे। इसके बाद वे नोएडा भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने यह भी कबूला कि इससे पहले भी वे दो अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 25 अप्रैल को इकला के पास भी एक महिला से जेवर लूटे गए थे। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि काले रंग की बाइक पर कुछ संदिग्ध लोग जा रहे हैं। सूचना के आधार पर वेव सिटी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस से घिरता देख आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए करता था लूट घायल बदमाश दीपक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए लूटपाट करने लगा था। इसी वजह से उसने अपराध की राह चुनी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार तीसरे बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी का बिजनौर दौरा 2 मई को:प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, DM-SP ने किया निरीक्षण
    Next Article
    फर्जी आईएएस बनकर ठगी करने वाली बहनें गिरफ्तार:नौकरी के नाम पर वसूले लाखों रुपए, फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment