Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में नंदकिशोर गुर्जर बोले-हिन्दू युवती को बरामद किया जाए:आरोपी के घर पर बुलडोजर चला जाए, 5 दिन पहले मुस्लिम युवक भगा ले गया

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद की लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बयान जारी करते हुए सहारनपुर पुलिस को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के एक मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू युवती को ले जाने के मामले में यदि पुलिस जल्द ही युवती को बरामद नहीं करती है, तो वह खुद सहारनपुर पहुंचकर धरना देंगे। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि जिस मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को भगाकर ले गया है, पुलिस उसका “एनकाउंटर” करे। उन्होंने पुलिस पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि क्या पुलिस को कोई शर्म नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को पुलिस खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी पुलिस कप्तान की बेटी को कोई ले जाता, तो क्या तब भी पुलिस ऐसी ही निष्क्रिय रहती? गुर्जर ने आगे कहा कि यदि कल तक युवती को बरामद कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की गई, तो वह सहारनपुर पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग बोल रहे हैं कि लड़की के कोर्ट में बयान होंगे, उनके दिमाग ठीक करने का काम भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कप्तान समाजवादी पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह परसों सहारनपुर आ रहे हैं, जिसे रोक कर दिखाना हो तो रोक कर दिखाएं। क्या था पूरा मामला सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र की रहने वाली कशिश ने 24 फरवरी की रात अपने प्रेमी आजम के साथ घर छोड़ दिया. इस मामले में पिता जसबीर की तहरीर पर पुलिस ने गंगोह कोतवाली में गुमशुदगी और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था. युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से साथ जाने और परिजनों से जान का खतरा होने की बात कही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में खाद्य विभाग की छापेमारी:होली से पहले रंगीन कचरी, मावा और तेल के सैंपल लिए
    Next Article
    रायबरेली में युवक से सोने-चांदी का बैग छीना:छह बाइक सवारों ने की मारपीट, घायल जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment