Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पढ़ी गई ईद की नमाज:खामनाई के समर्थन में काली पट्टी बांधकर अमेरिका और इजराइल का जताया विरोध

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के संजय नगर स्थित मोहम्मदी हाल मस्जिद में इस साल ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान कई नमाजियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामनाई के प्रति समर्थन और जुल्म के विरोध में अपनी आवाज उठाई। नमाजियों ने मानवता, अमन और भाईचारे का संदेश दिया। ईद के अवसर पर नमाजियों ने सादगी का परिचय देते हुए नए कपड़े नहीं पहने। सभी ने साधारण कपड़ों में नमाज अदा की और शांति बनाए रखने की अपील की। लोगों ने कहा कि मुश्किल समय में दिखावे से दूर रहकर एकता और इंसानियत को प्राथमिकता देनी चाहिए। काली पट्टी बांधकर नमाजियों ने दुनिया में हो रहे जुल्म और हिंसा के खिलाफ अपना विरोध भी जताया। मोहम्मदी हाल के पेश नमाज मौलाना सैयद तफाकुर अल अली जैदी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद, सभी ने देश में अमन-चैन और शांति के लिए दुआ की। साथ ही, दुनिया में चल रहे तनाव और संघर्षों के समाप्त होने की कामना भी की गई। नमाजियों ने कहा कि हिंसा से केवल नुकसान होता है, इसलिए सभी देशों को शांति और बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। नमाज के दौरान मौजूद लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए इंसानियत और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। नमाजियों ने हाथ उठाकर दुआ की कि दुनिया में कहीं भी निर्दोष लोगों पर अत्याचार न हो और हर जगह शांति कायम रहे। इस मौके पर अब्बास हैदर, जफर अब्बास, जीशान हैदर, तौकीर अब्बास, अजहर उल हसन, फैजी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शांति, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया और ईद को सादगी के साथ मनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक, मोबाइल और चेन लूटते थे, चेकिंग के दौरान पकड़े गए
    Next Article
    कानपुर में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से वार किया:बात करने का दबाव बना रहा था, खुद को भी घायल किया; गर्दन पर गहरा जख्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment