Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पिंक बूथ के बाहर युवक की तड़प-तड़पकर मौत:ऑटो चालक से विवाद के बाद थाने पहुंचा, 30 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा

    1 day ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 25 साल के एक युवक की पिंक बूथ के बाहर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक से मारपीट के बाद युवक संजयनगर सेक्टर-23 स्थित पिंक बूथ पहुंचा, लेकिन उसे अंदर जाने नहीं दिया गया। इसके बाद युवक ने शीशे के गेट पर हाथ मार दिया। कांच हाथ में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 30 मिनट तक वह सड़क पर खून से लथपथ तड़पता रहा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र का है। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। मृतक की पहचान बिहार के सीवान निवासी राजकुमार (25) के रूप में हुई है। परिजनों ने पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है। देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिखा? घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें राजकुमार पिंक बूथ के बाहर सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखाई दे रहा है। उसके हाथ से लगातार खून बह रहा है और सड़क पर भी काफी खून फैला हुआ है। वह दर्द से तड़पता नजर आ रहा है, जबकि आसपास लोग खड़े हैं। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचती है और उसे अस्पताल लेकर जाती है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला... सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद बिहार के सीवान निवासी राजकुमार गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के गुलधर में रहता था। वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता था। पुलिस के मुताबिक, मेरठ रोड पर रविवार दोपहर दो ऑटो चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों ने शराब पी रखी थी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें राजकुमार घायल हो गया। मारपीट के बाद राजकुमार और दूसरा ऑटो चालक संजयनगर सेक्टर-23 स्थित पिंक बूथ पहुंचे। आरोप है कि बूथ का मुख्य गेट अंदर से बंद था। इसके बाद राजकुमार दूसरे गेट से अंदर जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन अंदर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने गेट नहीं खोला। इसी दौरान उसने शीशे के गेट पर हाथ मार दिया, जिससे कांच टूट गया और उसके हाथ में धंस गया। इससे उसके हाथ से काफी खून बहने लगा। इसी बीच मौका पाकर दूसरा ऑटो चालक वहां से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि घायल होने के बाद राजकुमार सड़क पर मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। करीब 30 मिनट बाद चौकी पर तैनात एक दरोगा ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिंक बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ डायल-112 की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यदि युवक घायल अवस्था में बूथ तक पहुंचा था तो तत्काल थाना पुलिस या डायल-112 को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। ASP बोलीं- दोनों नशे में थे कविनगर एएसपी उपासना पाण्डेय ने बताया- मधुबन बापूधाम क्षेत्र में दो ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पिंक बूथ पहुंचे। शराब के नशे में एक युवक ने तेज़ी से पिंक बूथ के गेट पर हाथ मार दिया, जिससे उसके हाथ में कांच घुस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।" ------ ये खबर भी पढ़ें बसपा नेता का हत्यारोपी मुस्तफिजुल एनकाउंटर में मारा गया:यूपी STF ने 2 गोलियां मारीं; चलती ट्रेन से कूदकर पुलिस कस्टडी से भागा था गोरखपुर में यूपी STF ने बसपा नेता की हत्या के आरोपी बदमाश को सोमवार रात 11:15 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 1 लाख का इनाम था। STF और पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर और आंख के पास गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी खुली:महिला सिपाही ने साड़ी बांधी, अर्जेंटीना की टूरिस्ट ने कहा- थैंक्यू, यूपी पुलिस
    Next Article
    हथियार तस्करी का कोडवर्ड- भैंस और दाना:तिहाड़ जेल का कैदी चला रहा था गैंग; यूपी-दिल्ली में करते थे सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment