Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पुलिस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता:एडिशनल CP राजकरन नैय्यर ने कहा- यूपी पुलिस ने खेलों में भी पहचान बनाई

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी पुलिस की मेरठ जोन की तीसरी भारोत्तलन कलस्टर, योग और पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026 आज से शुरु हुई। गाजियाबाद पुलिस लाइन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करन नैय्यर ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यूपी पुलिस ने खेलों में भी अपनी पहचान बनाई है। इस प्रतियोगिता में 9 जिलों के पुलिस के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। 9 जिलों के पुलिस खिलाड़ी शामिल तीसरी अन्तरजनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर योग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी। इसमें मेरठ जोन के गाजियबाद, हापुड़, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों द्वारा भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग की विभिन्न भार वर्गों की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जा रहा है। इस मौके पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल, एडिशनल डीसीपी पीयूष सिंह, आरआई धर्मेंद्र सिंह, आरआई चंद्रभान सिंह और अन्य मौजूद रहे। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के परिणाम पहले दिन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 79 किलोग्राम भार वर्ग में हापुड़ के मानवेन्द्र शर्मा द्वारा प्रथम स्थान तथा जनपद बागपत के अमित कुमार द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। इसी प्रकार 88 किलोग्राम भार वर्ग में जनपद सहारनपुर के आकाश शर्मा द्वारा प्रथम स्थान तथा जनपद हापुड़ के जयवीर सिंह द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह:बोले- सकरी गलियों में आग से निपटने के हो पर्याप्त इंतजाम, दिन भर रहा तांता
    Next Article
    बरेली में शराबी पति की माँ-बेटी ने की हत्या:पुलिस ने मां-बेटी को किया गिरफ्तार, पति शराब पीकर आए दिन करता था मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment