Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में प्रधानी के लिए दो पक्षों में संघर्ष:30 लोगों के बीच दरोगा वीडियो बनाते रहे, दोनों पक्षो ने लाठी डंडो से बोला हमला

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र के नाहली में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जहां दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। मौके पर पहुंचे दरोगा भीड़ के सामने बेबस नजर आए और वीडियो बनाते रहे। इस मामले में वीडियो भी सामने आई है। जहां दोनों में प्रधानी के पद के लिए वर्चस्व की जंग चल रही है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया है। सीसी टीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। तस्वीरों में देखिए हमला व पथराव… गांव में तनाव की स्थिति यह पूरा मामला गाजियाबाद के देहात क्षेत्र में में भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहल गांव का है। जिसमें दो पक्षों में आगामी प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम को एक पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। जहां दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते पथराव और मारपीट हो गई। सूचना पर दरोगा मौके पर पहुंचे लेकिन 30 लोगों के बीच वह भी बेबस नजर आए। जिसके बाद तनाव की स्थित बन गई। जेल से पैराल पर बाहर नाहली मुस्लिम बाहुल्य गांव है। यह गाजियाबाद का सबसे बड़ा गांव है। अहसान चौधरी गांव में प्रधानी के पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अहसान चौधरी जेल से पैराल पर बाहर आए हैं। अहसान का अपने ही परिवार के आकिल नंबरदार से विवाद चल रहा है। आकिल पक्ष के भी प्रधान रह चुके हैं। जहां दोनों पक्षाें के लोगों में 30 मिनट तक मारपीट हुई। छत से बरसाए पथराव पुलिस की जांच में सामने आया है कि छत से दोनों पक्षों ने पथराव किया है। आधा घंटे तक ईंट पत्थर बरसाते रहे। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। एक व्यक्ति छत से कह रहा है कि अबके आ जा तेरा ऐसा इलाज करेंगे कि भूलेगा नहीं। गाली गलौज के बाद मारपीट और पथराव किया गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्षों के लोगों को जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर के बेटे ने UPSC में पाई सफलता:IIT कानपुर से पढ़ाई के बाद हासिल की 337वीं रैंक, पिता 35 साल से पढ़ा रहे कोचिंग
    Next Article
    दो भाइयों को गोली मारने वाले 5 पर केस:मैनपुरी में हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद ताबड़तोड़ की थी फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment