Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो भाइयों को गोली मारने वाले 5 पर केस:मैनपुरी में हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद ताबड़तोड़ की थी फायरिंग

    2 hours ago

    1

    0

    औंछा थाना क्षेत्र के मानपुर मधन गांव में होली के मौके पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में दो चचेरे भाई गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक महिला भी मारपीट में चोटिल हुई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, मानपुर मधन निवासी पेशकार ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा गणेश नगला उर्दू से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे रवि लोधी, अमित कुमार, शैलेंद्र उर्फ डिंकल, अर्जुन सिंह और अभय उर्फ रवि ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट से बचने के लिए गणेश किसी तरह जान बचाकर गांव में अपने चाचा के घर की ओर भागा। हमलावर भी लाठी-डंडों और असलहों के साथ उसके पीछे-पीछे गांव में घुस आए। उन्होंने श्रीकृष्ण के मकान के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गणेश और उसका चचेरा भाई अनिल कुमार गोली लगने से घायल हो गए। इसी दौरान घर में मौजूद श्रीकृष्ण की पत्नी मीरा देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उनका हाथ टूट गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद गंभीर हालत में गणेश और अनिल को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में प्रधानी के लिए दो पक्षों में संघर्ष:30 लोगों के बीच दरोगा वीडियो बनाते रहे, दोनों पक्षो ने लाठी डंडो से बोला हमला
    Next Article
    पीलीभीत में घर में घुसकर मारपीट:6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment