Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला:चरित्र पर शक करता था, बेटी पर भी हमला; पति फरार

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के लोनी के अंकुर विहार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मां को बचाने आई बेटी पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे डीएलएफ एमएम रोड स्थित एफ-एफ 1 फ्लैट में हुई। आरोपी पति घनश्याम वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बेटी हिमांशी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतका मीनू (50) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली मीनू अपने पति घनश्याम, बड़ी बेटी भावना, छोटी बेटी हिमांशी और बेटे देवांग के साथ अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डीएलएफ एमएम रोड पर रहती थी। अंकुर विहार के एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर मीनू और हिमांशी खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को 50 सैय्या बेड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। हिमांशी को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घनश्याम अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के समय मीनू की बड़ी बेटी भावना जो दिल्ली के बुराड़ी में नौकरी करती है, वह काम पर गई हुई थी। घर पर छोटी बेटी और बेटा मौजूद थे। एसीपी ने बताया कि आरोपी घनश्याम की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में लाट साहब जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:3 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 100 से ज्यादा सोलर पावर CCTV लगे
    Next Article
    नहटौर में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:दिल्ली से होली मनाने आया था घर, दूसरा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment