Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में लाट साहब जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:3 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 100 से ज्यादा सोलर पावर CCTV लगे

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में लाट साहब जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 3 हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही 100 से ज्यादा सोलर पावर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने आसपास के जिलों से आए पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। जुलूस मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के लिए ये कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से पुलिस बल तैनात किया गया है। 100 से अधिक सोलर सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम डायल 112 कार्यालय में बनाया गया है। यहां निगरानी के लिए 100 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है। ये कैमरे जूम करने पर भी लोगों को साफ दिखाने में सक्षम हैं, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। एसपी राजेश द्विवेदी ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा:राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, उतारकर जांच के लिए भेजा
    Next Article
    गाजियाबाद में पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला:चरित्र पर शक करता था, बेटी पर भी हमला; पति फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment