Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में PET परीक्षा आज 44 केंद्रों पर:परीक्षा से आधा घंटे पहले ही केंद्र के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) का पहला दिन है। परीक्षा को लेकर गाजियाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, 44 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है। जिसमें पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड ने सभी परीक्षा सेंटरों को लेकर एसीपी को निर्देश दिए हैं कि वह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देखेंगे, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिसकर्मी समेत 10 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरे जिलों के छात्रों को परेशानी गाजियाबाद में अलीगढ़, हाथरस, अमरोहा, मुरादाबाद सहारनपुर के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र पड़े हैं। हाथरस के रहने वाले प्रदीप ने बताया कि मुझे रात में रेलवे स्टेशन पर सोना पड़ा। आने में भी परेशानी हुई, और कम से कम अपने मंडल में सेंटर होता तो आने-जाने की सुविधा रहती। आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की पूरी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया, यहां जूते और चप्पलों की भी चेकिंग की गई। यूपी में 60 जिलों में हो रही परीक्षा यूपी में 60 जिलों में 1,372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड जांच, बायोमेट्रिक मिलान और फेस-रेटिना स्कैन के बाद ही एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्रों की CCTV से निगरानी हो रही है। पुलिस सादी वर्दी में सेंटर के बाहर गश्त कर रही है। परीक्षा दो शिफ्टों में है। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। दोपहर 1 बजे से प्रवेश शुरू होगा। 2:30 बजे गेट बंद हो जाएंगे। परीक्षा में नकल करने, फर्जी अभ्यर्थी बैठाने या गड़बड़ी करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। की परीक्षा के लिए सुबह गेट 9:30 पर बंद कर दिए गए, उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर आज होगी कार्रवाई:पुलिस-प्रशासन के साथ नगर निगम के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे
    Next Article
    लखनऊ रामलीला में दशरथ-कैकेयी संवाद, सुमंत विलाप ने बांधा समा:गोमतीनगर विस्तार में रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन कई प्रसंगों का मंचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment