Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में सुबह से बढ़ रहा दिन का तापमान:रात में सर्द हवाओं से गिरा एक डिग्री सेल्सियस तापमान

    8 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज मंगलवार को सुबह से मौसम साफ है। दिन में धूप खिलते ही तापमान बढ़ना शुरु हुआ। दिन में दोपहर बाद धूप तेज रहेगी। अगले 2 दिनों तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे पहले रात में सर्द हवाए चलीं। हवा की गति सामान्य से अधिक 9 किलोमीटर प्रति घंटा से रही। पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी के चलते रात के तापमान में गिरावट आई। पहाड़ों पर बर्फवारी का रहता है असर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्ली और वेस्ट यूपी के जिलों में उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में मौसम के बदलाव का असर रहता है। जैसे ही पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी होती है तो वेस्ट यूपी के जिलों में तापमान बदलता रहा है। हवा की गति बढ़ने के साथ भी तापमान में गिरावट आती है। पिछले वीक में हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदला, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। धूप खिलने पर बढ़ रहा तापमान सुबह 8 बजे के करीब धूप खिलने के साथ तापमान बढ़ रहा हैै। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। शाम को फिर 5 बजे से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। धूप में लगातार चटकी बढ़ती जा रही है, मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। अगले सप्ताह एक मार्च से तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होगी। जहां दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचना शुरू होगा। वहीं रात का पारा भी 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्ववित्तपोषित कॉलेजों को पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण का निर्देश:जनवरी 2026 का डेटा अपलोड करें, समय पर सूचना न देने वाले संस्थानों पर जताई गई नाराजगी
    Next Article
    कानपुर में गर्मी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:तापमान 29.6°C पहुंचा, 10-15 प्रतिशत तक गेहूं-सरसों की पैदावार पर पड़ेगा असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment