Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गर्मी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:तापमान 29.6°C पहुंचा, 10-15 प्रतिशत तक गेहूं-सरसों की पैदावार पर पड़ेगा असर

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में फरवरी के महीने के अंतिम दिनों में गर्मी रोज नए रिकार्ड बना रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा रहा। इससे पहले साल 2022 में अधिकतम तापमान 30 डिग्री था। साल 2006 में तापमान 29.5 डिग्री गया था। फरवरी महीने में पड़ रही गर्मी ने 23 साल का रिकार्ड तोड़ा है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। लगातार बढ़ रहे तापमान का असर गेहूं, सरसों, राई और अलसी आदि पर पड़ना तय है। कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने से उत्पादन 10-15 प्रतिशत घटेगा। प्री मेच्योर होंगी फसलें, तिलहन मे तेल घटेगा सीएसए के डायरेक्टर रिसर्च व कृषि वैज्ञानिक डॉ. महक सिंह ने बताया कि फरवरी महीने में गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ा रही है। इस समय खेतों में गेहूं, जौ, चना, मटर, मटर, मसूर, पीली सरसों, तोरिया और लाही खड़ी हुई हैं। तापमान बढ़ने से फसलें प्री मेच्योर होंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि उत्पादन 10-15 प्रतिशत तक घटेगा। तापमान .यदि औसत के आसपास नहीं आया तो और भी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा लोबिया और पीली सरसों पकने की अवस्था में हैं, इससे तेल की मात्रा भी कम हो सकती है। दाना भी छोटा होगा। किसानों को इस समय खेतों में सिंचाई करते रहनी चाहिए, जिससे तापमान का असर कम पड़े। गेंहू के लिए 26 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए तापमान गेहूं अभिजनक (वैज्ञानिक) डॉ. विजय यादव ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए इस समय अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। यदि तापमान इससे बढ़ रहा है तो फसल के उत्पादन, दाना आदि के लिए नुकसानदायक है। यह बढ़ा हुआ तापमान यदि लगातार बना रहा तो फसलें प्रभावित होंगी। इस समय अगर हम तापमान की बात करें तो 14 फरवरी से तापमान 26 डिग्री के पार बना हुआ है। 24 घंटे के बाद बढ़ेंगे तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के चलते बादल छा सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिन में बादल छाने से अधिकतम तापमान गिरेंगे। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाएं भी तापमान पर नियंत्रण कर सकती है। इसके बाद तापमान लगातार बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में सुबह से बढ़ रहा दिन का तापमान:रात में सर्द हवाओं से गिरा एक डिग्री सेल्सियस तापमान
    Next Article
    हरदोई में किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत:सास के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली से PHC लाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment