Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्ववित्तपोषित कॉलेजों को पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण का निर्देश:जनवरी 2026 का डेटा अपलोड करें, समय पर सूचना न देने वाले संस्थानों पर जताई गई नाराजगी

    6 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने अपने सभी स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संस्थानों को यूपी प्रमाण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने और जनवरी 2026 माह का मासिक डेटा निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने को कहा है। यह निर्देश कुलसचिव केश स्वाल की ओर से जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित महाविद्यालयों से निर्देशों का व्यक्तिगत संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई समय से पूर्ण करने का आग्रह किया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है, ताकि सभी महाविद्यालयों का डाटा राज्य स्तर पर एकरूपता से उपलब्ध कराया जा सके। पहले भी मांगी गई थीं 44 बिंदुओं पर सूचनाएं विश्वविद्यालय ने इससे पूर्व भी महाविद्यालयों को यूपी प्रमाण पोर्टल पर पंजीकरण कर 1 से 44 बिंदुओं के अंतर्गत आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई संस्थानों द्वारा समय पर मासिक डेटा जमा नहीं किया गया, जिस पर शासन स्तर पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। 25 फरवरी को प्रस्तावित है उच्चस्तरीय समीक्षा प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा 25 फरवरी को राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के मासिक डेटा सबमिशन की समीक्षा प्रस्तावित है। इससे पहले 18 फरवरी को शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) की समीक्षा बैठक में भी निर्धारित समय में डेटा अपलोड न होने और कुछ कॉलेजों के पोर्टल पर पंजीकृत न होने पर नाराजगी जताई गई थी। विश्वविद्यालय ने दोबारा दिया शीघ्र अनुपालन का निर्देश कुलसचिव ने एक बार फिर सभी महाविद्यालयों से यूपी प्रमाण पोर्टल की वेबसाइट पर जल्द पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने और जनवरी माह का डेटा सबमिशन हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि आगामी समीक्षा में कोई संस्थान लंबित न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माणाधीन नाले की गिट्टी से हादसा, VIDEO:बाइक से आ रहा युवक कार से टकराकर पहिए के नीचे आया, गंभीर घायल
    Next Article
    गाजियाबाद में सुबह से बढ़ रहा दिन का तापमान:रात में सर्द हवाओं से गिरा एक डिग्री सेल्सियस तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment