Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश से बदला मौसम:अगले 48 घंटों में 7 MM बारिश का अनुमान, 2 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज रविवार को मौसम बदल गया। सुबह दिन निकलते ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। हवाओं की गति 30 से 35 किमी प्रति घंटा से रही। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन बाद बूंदाबांदी जैसा मौसम रहने का अनुमान है। अगले 48 घंटो में 7 मिमी बारिश का अनुमान जताया है। 4 दिन से लगातार छा रहे बादल पिछले 4 दिन से मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे हैं। रात का तापमान 18 डिग्री सेलसियस पर पहुंच रहा है। रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने पर दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। जहां सुबह के समय दिन में धूप खिलती और फिर बादल छाए रहे। आज रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम बदल गया। फसलों को होगा नुकसान इस समय सरसों की फसल पक चुकी है। जहां सरसों की कटाई चल रही है। आज हवा की गति तेज है, जहां सरसों की फसल को अधिक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। सरसों एक झड़ने लगती है। यदि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई तो भी सरसों को अधिक नुकसान पहुंचता है। दूसरा गेहूं की फसल में पकड़नी शुरू होने वाली है। बारिश और हवा से गेहूं की फसल गिर जाती है, जिससे पैदावार पर असर पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निशा रामानंद सागर अयोध्या पहुंचीं,रामलला का दर्शन किया:बोलीं-रामायण बनाते समय कई तरह की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें आई थीं
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में शारदा नदी किनारे दो किशोर लापता:डूबने की आशंका, कपड़े, चप्पल और साइकिल मिलने से तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment