Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में शारदा नदी किनारे दो किशोर लापता:डूबने की आशंका, कपड़े, चप्पल और साइकिल मिलने से तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी के किनारे से दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। नदी किनारे उनके कपड़े, चप्पल और साइकिल मिलने से उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार, नीमगांव थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव निवासी 16 वर्षीय शिवम और खीरी थाना क्षेत्र के रवहीं कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय रवि कुमार फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लखहा भूड़ गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते हैं। दोनों एक ही निजी स्कूल में पढ़ते हैं और आपस में रिश्तेदार होने के साथ अच्छे दोस्त भी हैं। शुक्रवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण दोनों घर पर थे। दोपहर में खाना खाने के बाद वे एक ही साइकिल से टहलने के लिए निकले थे। जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन करसौर गांव के पास बह रही शारदा नदी के किनारे पहुंचे। वहां उन्हें दोनों किशोरों की साइकिल, चप्पलें और कपड़े पड़े मिले। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर फूलबेहड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रात अधिक होने के कारण तत्काल नदी में तलाश संभव नहीं हो सकी। शनिवार सुबह से पुलिस और ग्रामीणों की मदद से नदी में किशोरों की तलाश जारी है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है और पूरे इलाके में दोनों किशोरों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश से बदला मौसम:अगले 48 घंटों में 7 MM बारिश का अनुमान, 2 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा
    Next Article
    SI परीक्षा में कड़ी सुरक्षा, बायोमेट्रिक जांच:जौनपुर में 7920 परीक्षार्थियों के बेल्ट-जूते उतरवाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment