Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड:वसूली की शिकायत और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बुधवार देर रात अलग-अलग मामलों में 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें दो चौकी प्रभारी शामिल हैं। एक पर अवैध वसूली की शिकायतें मिलने और दूसरे पर शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप हैं। इसके अलावा एक हेड कांस्टेबल को भी निलंबित किया गया है। इससे पहले ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भी तीन चौकी प्रभारियों को सस्पेंड किया गया था। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एक सप्ताह में 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वसूली की शिकायत पर लोहियानगर चौकी प्रभारी सस्पेंड डीसीपी सिटी के मुताबिक, सिहानीगेट थाने की लोहियानगर चौकी प्रभारी एसआई योगेश कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। 2015 बैच के दरोगा योगेश कुमार के खिलाफ लगातार अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने पर संजयनगर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई मधुबन बापूधाम थाने की संजयनगर चौकी प्रभारी भूदेव त्यागी को भी निलंबित किया गया है। उन पर प्रार्थना पत्रों पर ध्यान नहीं देने और लापरवाही बरतने के आरोप हैं। इसी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संतराम को भी सस्पेंड कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में धूमधाम से हो रहा मां दुर्गा का विसर्जन:ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा शहर, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई
    Next Article
    बागपत के स्कूल में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:दोनों पक्षों के 21 नामजद और 50 अज्ञात पर केस, 6 घायल, 7 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment