Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश:27 और 14 मुकदमों वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

    17 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की स्वाट टीम, अपराध शाखा और सिहानीगेट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्य महताब उर्फ बच्चा और शमीम उर्फ पिल्ला को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अलीगढ़, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह का सरगना हरेन्द्र उर्फ हनी है। गिरोह के सदस्य चोरी की गई गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें आस मोहम्मद उर्फ पप्पू बकरा के जरिए महंगे दामों पर बेचते थे। चोरी से मिली रकम को वे आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि बरामद स्विफ्ट कार उन्होंने लगभग दो सप्ताह पहले दिल्ली के इब्राहिमपुर, केशव नगर इलाके से चुराई थी। पकड़े जाने से बचने के लिए वे वाहनों की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। महताब उर्फ बच्चा के खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी और संबंधित अपराधों के कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शमीम उर्फ पिल्ला के खिलाफ भी विभिन्न जिलों में वाहन चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों के कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा कल:प्रयागराज में मस्जिदों से ऐलान, रात में सभी जगह होगी तरावीह
    Next Article
    ऑपरेशन के समय महिला की मौत:परिजन बोले- डॉक्टरों की लापरवाही से जान गई, अस्पताल प्रबंधन ने कहा- कार्डियक अरेस्ट पड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment