Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद और आसपास के जिलों में अभी भी हवा जहरीली:वेव सिटी और लोनी में AQI रेड जोन में, रात का तापमान भी घट रहा

    7 hours ago

    2

    0

    दीपावली के बाद गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR की हवा लगतार जहरीली बनी हुई है। पटाखों की आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा। हालांकि साेमवार की अपेक्षा आज मंगलवार हल्की निजात मिली है। गाजियाबाद का एक्यूआई आज 256 दर्ज किया गया। लोनी में AQI आज 245 रहा, एक दिन पहले यह 459 दर्ज किया गया। वहीं, वेव सिटी में आज AQI 313 रहा। और वेद विहार लोनी, संजयनगर की हवा भी जहरीली बनी हुई है। नोएडा, बुलंदशहर, अमरोहा और बागपत में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। गाजियाबाद में वेव सिटी की हवा सबसे अधिक जहरीली गाजियाबाद के वेव सिटी की हवा शहर में आज मंगलवार को सबसे अधिक जहरीली हुई है। वेव सिटी का AQI 313, वेद विहार लोनी का AQI 291 दर्ज किया गया। वसुंधरा का AQI 272 दर्ज हुआ। इंदिरापुरम की हवा सबसे साफ है यहां AQI यलो जोन 147 आ पहुंचा है। GRAP-3 के तहत निर्माण कार्यों पर रोक प्रदूषण को देखते हुए NCR में GRAP का तीसरा चरण लागू है। इसके तहत धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक लगाई गई है। जरूरी परियोजनाओं को छूट दी गई है। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है। सड़कों पर पानी का छिड़का जा रहा प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव करा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई की जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर निगरानी बढ़ा दी है। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर पाबंदी रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक। कोयला और लकड़ी का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित। निजी वाहनों का प्रयोग कम करने के लिए पार्किंग शुल्क में बढ़ोत्तरी। खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कूड़ा या पत्तियां नहीं जलाई जा सकेंगी। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है। आज का मौसम जानिए आज मंगलवार को गाजियाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध रही। धूप खिलने पर मौसम साफ हुआ। सुबह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटा से है। रात में ठंड बढ़ने लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से हमला:सिद्धार्थनगर में दंपती समेत तीन घायल, चार पर केस दर्ज
    Next Article
    हाईवे किनारे मिले युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त:अम्बेडकरनगर में पुलिस ने जारी किया हुलिया, लोगों से मदद मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment