Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद और प्रयागराज में तेज बारिश, 26 जिलों में अलर्ट:पारा 44℃ पार; गर्मी-उमस बढ़ी; 3 दिन में आ सकता है मानसून

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार तड़के प्रयागराज में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मेरठ में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में धूप निकली हुई है। हवा की स्पीड धीमी होने से गर्मी और उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश और 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। इस बीच, मानसून को लेकर राहतभरी खबर है। यह 2-3 दिनों में यानी 28 जून तक बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है। 29 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। 1-2 जुलाई तक पूरे यूपी में छा सकता है। आमतौर पर मानसून 20 जून तक आ जाता है। यानी इस बार 8 दिन लेट है। मानसून 15 दिनों से महराजगंज के पास रुका है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.2℃ रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी, आजमगढ़, ललितपुर और जालौन में तेज बारिश हुई। शाम को आगरा में आंधी से सड़क किनारे खड़ी कारों पर पोल गिर गया। दो कारों का पिछला हिस्सा पिचक गया। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 जून को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में सक्रिय हो गया है। अगले 2-3 दिनों में यह उत्तर अरब सागर, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ेगा। यानी मानसून 2-3 दिनों में पूर्वी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूक बधिर बच्ची को मां से मिलवाकर रोने लगी सिपाही:कानपुर में बोली- दो बेटे, बेटी नहीं है, उसमें मेरी बेटी दिखी...सोचा था पालूंगी
    Next Article
    बिजनौर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की:कहासुनी के बाद सब्बल से हमला किया, फायरिंग करते हुए फरार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment