Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोकशी के आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली:मेरठ के किठौर में हुई मुठभेड़, तीन बोरियों में मांस और 315 बोर का तमंचा बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में किठौर क्षेत्र में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोकश बसरीफ घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके 5 से 6 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और पशु कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बसरीफ को तत्काल सीएचसी किठौर भेजा। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में अभियान चला रही है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चलाई गोली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेरठ में में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में किठौर पुलिस मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि बहरोड गांव के जंगल में लाला अग्रवाल के ट्यूबवेल पर तीन बोरों में पशु मांस रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोठरी की तलाशी ली, जहां पशु कटान के उपकरण और तीन बोरियों में मांस/खाल बरामद हुई। पुलिस जब अभियुक्तों की तलाश कर रही थी, तभी कोठरी के पीछे से बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोली चलाई। फरार आरोपियों की तलाश में जारी मुठभेड़ के दौरान 5 से 6 अभियुक्त मौके से जंगल की तरफ फरार हो गए। वहीं, एक अभियुक्त बसरीफ पुत्र ताज मोहम्मद (30 वर्ष), निवासी बहरोडा, के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। बसरीफ के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोका कारतूस और पशु काटने के 4-5 उपकरण बरामद हुए हैं। घायल बसरीफ को तत्काल सीएचसी किठौर भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में अफगानी युवक का हनीट्रैप:डेटिंग एप के जरिए फंसाता था, नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को लूटा
    Next Article
    ईशान किशन की हाइट क्या है, उसकी गर्लफ्रेंड कौन:गूगल पर पाकिस्तान में 3 दिन से यही सर्चिंग, बोले- 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment