Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला:युवक की मौत; बाजार जाते समय हादसा, ड्राइवर फरार

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर ज़िले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा रानी लक्ष्मीबाई तिराहा पर हुआ, जो नेशनल हाईवे पर स्थित है। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर निवासी 35 वर्षीय अरविंद साइकिल से बाज़ार जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे क्रॉस कर रहा था, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अरविंद को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अरविंद की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी लंबे समय से उसके साथ नहीं रह रही थी। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः वह नशे की हालत में साइकिल से निकला हो, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला कांस्टेबल ने एसओ पर लगाया गंभीर आरोप:छुट्टी मांगने पर गाली देने और मारने की धमकी का मामला, बच्चे के साथ रोते हुए पहुंची DIG ऑफिस
    Next Article
    डेढ़ किमी पर ठहरे, लेकिन मुलाकात नहीं हुई:संघ प्रमुख माधवधाम में तो सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में किया रात्रि विश्राम, जानिए वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment