Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP Board 2026: हाईस्कूल हिंदी का पेपर आसान:छात्रों ने कहा 90+ अंक आएंगे, किताबों-लेखकों पर भी आए प्रश्न

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। प्रयागराज में पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे से इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज से बाहर निकलते छात्रों के चेहरे पर संतोष साफ नजर आया। अधिकांश छात्रों ने पेपर को आसान और संतुलित बताया। हालांकि कुछ छात्रों के पहला दिन होने की वजह से कुछ प्रश्न छूट गए लेकिन वह भी संतुष्ट नजर आए। छात्रों ने कहा कि प्रश्नपत्र उम्मीद के मुताबिक था। हाईस्कूल के एक छात्र ने बताया, “पेपर बहुत अच्छा गया। हमने पूरा प्रश्नपत्र हल किया है और हमें उम्मीद है कि 90 प्लस अंक आएंगे। MCQ में कुछ प्रश्न किताबों और लेखकों पर आधारित थे, जो थोड़े अलग लगे, लेकिन बाकी प्रश्न आसान थे।” छात्रा नव्या रावत ने भी पेपर को सरल बताया। उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा पेपर आया था। हमने अच्छे से हल किया है, अब सिर्फ रिजल्ट का इंतजार है। जो पढ़ाया गया था, उसी में से प्रश्न आए थे। जिन छात्रों ने तैयारी की थी, उनके लिए कोई कठिनाई नहीं थी। वहीं छात्र सचिन अग्रहरि ने कहा कि प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था। “पेपर नॉर्मल था, ज्यादा कठिन नहीं था। जो पढ़ा था, उसी में से अधिकतर प्रश्न आए। पहला दिन होने के कारण थोड़ा तनाव था, कुछ प्रश्न छूट गए, लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक गया,” उन्होंने बताया। प्रयागराज जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 1 लाख 95 हजार 912 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। वहीं पूरे प्रदेश में इस वर्ष 53 लाख 37 हजार 778 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास देखा गया। अब सभी की नजरें आने वाले पेपर और बेहतर प्रदर्शन पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो ट्रेलरों की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक,VIDEO:मऊ में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा
    Next Article
    महिला कांस्टेबल ने एसओ पर लगाया गंभीर आरोप:छुट्टी मांगने पर गाली देने और मारने की धमकी का मामला, बच्चे के साथ रोते हुए पहुंची DIG ऑफिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment