Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो ट्रेलरों की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक,VIDEO:मऊ में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बशारतपुर स्थित वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक ट्रेलर चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। घोसी कोतवाली और दोहरीघाट थाना पुलिस के साथ सीओ जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेलर वाहन ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि ये दोनों ट्रेलर गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे। मृतक चालक की पहचान संदीप कुमार राणा के रूप में हुई है, जो हजारीबाग, झारखंड का रहने वाला था। वह हल्दिया, बंगाल से कोयला लादकर गोरखपुर के शाहजनवा ले जा रहा था। हादसे की तस्वीरें देखिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंकज चौधरी बोले- स्किल डेवलपमेंट के बजट में बढ़ोतरी हुई:गोरखपुर में कहा- कंटेंट क्रिएशन के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा
    Next Article
    UP Board 2026: हाईस्कूल हिंदी का पेपर आसान:छात्रों ने कहा 90+ अंक आएंगे, किताबों-लेखकों पर भी आए प्रश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment