Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिल बोले- भारत पहले टेस्ट में 4 पेसर उतारेगा:बुमराह एक साल बाद लौटेंगे, पंत को लेकर भी दुविधा नहीं, न्यूजीलैंड से 19 से मुकाबला

    13 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम वेलिंगटन टेस्ट में 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गिल ने ऋषभ पंत के खेलने की भी पुष्टि की। उन्होंने कहा- टीम मैनेजमेंट के सामने पंत को लेकर कोई दुविधा नहीं है। इस मुकाबले से जसप्रीत बुमराह करीब एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। बुमराह ने पिछला टेस्ट 22 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था। प्लेइंग-11 में 7 बल्लेबाज, अंशुल-आकाश भी बैटिंग कर सकते हैं गिल ने बताया कि टीम 7 बल्लेबाजों के साथ उतरेगी। नंबर 8 और 9 पर अंशुल कंबोज और आकाश दीप बल्लेबाजी में योगदान दे सकते हैं। नीतीश कुमार रेड्डी भी बल्लेबाजी का विकल्प हैं। गिल ने कहा कि सभी तेज गेंदबाजों ने वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में प्लेइंग-11 के लिए चार गेंदबाजों का चयन करना आसान नहीं होगा। टीम अभी अंतिम कॉम्बिनेशन तय कर रही है। गिल ने प्लेइंग-11 में स्पिनरों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। ऐसे में रवींद्र जडेजा या वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर को मौका मिल सकता है। कुलदीप की जगह गुरनूर बरार टीम में शामिल जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। टीम मैनेजमेंट ने कुछ दिन पहले स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को शामिल किया था। इससे टीम के तेज गेंदबाजी विकल्प बढ़े हैं। हालांकि, प्लेइंग-11 में चार तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनर के रूप में रवींद्र जडेजा या वॉशिंगटन सुंदर में से किसे मौका मिलेगा, इस पर कप्तान ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पंत अनुभवी विकेटकीपर, दुनिया भर में रन बनाए: गिल गिल ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की फॉर्म और फिटनेस पर उठ रहे सवालों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि पंत टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रन बना चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट शतक लगा चुके हैं। गिल ने कहा, ‘ऋषभ पंत को लेकर कोई दुविधा नहीं है। उन्होंने 50 टेस्ट खेले हैं और दुनिया भर में रन बनाए हैं। वह ऐसे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी शतक लगाया है।’ भारत की नजर टेस्ट सीरीज जीतने पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज जीत ली हैं। अब टीम टेस्ट सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड दौरे पर लगातार तीसरी सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि, गिल ने इसे वनडे सीरीज से बड़ी चुनौती बताया है। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सेंटनर:पांचवें वनडे में दाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ; डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को मौका न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले झटका लगा है। टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान और अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर दाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनी सिंह बोले- लाइफ में बड़ा रिस्क ले रहा हूं:म्यूजिक लेबल पर निकाली भड़ास, कहा- रावण जैसा अहंकार है; दिसंबर में लाएंगे नया ट्रैक
    Next Article
    रचिन बोले- वेलिंगटन की पिच में पेसर्स को मदद:बाद के दिनों में रन भी बनेंगे; 19 नवंबर से भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment