Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर और स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप:बिजनौर में महिला सभासद ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर नगर पालिका की एक महिला सभासद ने जिला अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। सभासद ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, सभासद आशो की पुत्री इफत खुशबू (पत्नी आबिद, निवासी मोहल्ला काजीपाड़ा, बिजनौर) 26 दिसंबर 2026 को अपनी दवाई लेने जिला चिकित्सालय गई थीं। वहां उनकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने उन्हें आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर लिया। पुत्री के भर्ती होने की सूचना मिलने पर सभासद आशो अपने भतीजे सालिक के साथ रात करीब 9 बजे इफत से मिलने अस्पताल पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कहा, "बच्चे तुम पैदा करो और इलाज यहां पर करवाओ। जब सभासद आशो ने इस मामले में फिजिशियन डॉक्टर से बात करनी चाही, तो उन्होंने भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। सभासद का आरोप है कि डॉक्टर ने समस्त स्टाफ को इलाज करने से मना कर दिया और उन्हें झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी। सभासद आशो ने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की जांच कर संबंधित डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ सभासद आदिल, सभासद तुफैल अहमद, शहजाद अहमद, सहित सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गले में नरमुंड माला, शरीर पर चिता भस्म VIDEO:काशी के मणिकर्णिका घाट पर मसाने की अद्भुत होली, जलती चिताओं के बीच डमरू वादन
    Next Article
    बरेली में हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड:पांच दिन पहले ही नए मकान का गृह प्रवेश हुआ था, पत्नी से कहासुनी के बाद दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment