Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद:चंदौली पुलिस ने डांडी पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा, कई वारदात कबूलीं

    1 hour ago

    2

    0

    चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को डांडी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी का बैटरी रिक्शा और 4500 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। यह कार्रवाई 30 अप्रैल को पंकज कुमार गौड़ द्वारा मुगलसराय कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर की गई। पंकज ने बताया था कि 26 अप्रैल की रात उनके नलकूप का पिलर तोड़कर चोरों ने लोहे का बड़ा गेट चुरा लिया था। इसके अतिरिक्त, 3 अप्रैल को बहादुरपुर के मोहम्मद रमजान ने भी पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 2 अप्रैल की रात उनके घर के बाहर खड़ा बैटरी रिक्शा वाहन चोरी हो गया था। इन्हीं मामलों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने डांडी पेट्रोल पंप के पास से इन चोरों को पकड़ा। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी शाहिद, मिर्जापुर निवासी रमेश साहनी और हर्ष केशरी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और चोरी किए गए सामान को कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस टीम में मुगलसराय कोतवाल विजय प्रताप सिंह, अजय कुमार, बसंत सिंह और गौरव सिंह शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PSIT में 20 हजार की सिक्योरिटी मनी पर बवाल:अटेंडेंस 90% से कम होने पर जब्ती की शर्त से भड़के छात्र, फैसला वापस
    Next Article
    शिक्षामित्रों को 18-18 हजार रुपये के चेक दिए:परिवहन मंत्री ने मानदेय वृद्धि की घोषणा की, प्रमाण पत्र भी बांटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment