Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्रों को 18-18 हजार रुपये के चेक दिए:परिवहन मंत्री ने मानदेय वृद्धि की घोषणा की, प्रमाण पत्र भी बांटे

    1 hour ago

    2

    0

    बलिया के गंगा बहुद्देशीय सभागार में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री ने 18 शिक्षामित्रों को 18-18 हजार रुपये के चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षकों को समाज में हर प्रकार का सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार उनके हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने 1 लाख 43 हजार शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह निर्णय 01 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले वर्ष 2017 में मानदेय 3 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया था, जिसे अब 18 हजार रुपये तक बढ़ाया गया है। इसके अतिरिक्त, अनुदेशकों को 17 हजार रुपये वेतन, 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। समारोह के दौरान मंत्री ने जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिले के वैना से हल्दी तक बाईपास कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। भृगु मंदिर कॉरिडोर के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कटहल नाला निर्माण के लिए 31 करोड़ रुपये और सफाई कार्य के लिए 02 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिन पर कार्य प्रगति पर है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी पहल करते हुए उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और जीजीआईसी स्कूल में भूमि उपलब्ध हो गई है, जहां जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। जिले में रोडवेज डिपो के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रसड़ा, बेल्थरारोड और बैरिया में रोडवेज निर्माण की योजना है, जबकि उजियार में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा, माल्देपुर से विजयीपुर तक गंगा नदी के पानी को रोकने हेतु ठोकर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए नारायणपाली में जमीन चिन्हित की गई है और इसके लिए धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बीएसए मनीष कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षामित्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद:चंदौली पुलिस ने डांडी पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा, कई वारदात कबूलीं
    Next Article
    कौशांबी में पूर्व प्रधान की सरेआम पिटाई का VIDEO:NH पुल के नीचे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment