Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिल-स्मृति को आज BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिलेगा:द्रविड़-मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, ICC टूर्नामेंट जीतने वाली टीमें भी सम्मानित होंगी

    5 hours ago

    1

    0

    भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को आज BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया जाएगा। साथ ही ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को महिलाओं की श्रेणी में इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। BCCI आज नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन कर रहा है। इस दौरान 1983 वर्ल्डकप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी, 2024 टी-20 वर्ल्डकप जिताने वाले कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही हाल ही में 2024-26 तक 5 ICC टूर्नामेंट जीतने वाली टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं, समारोह में कई घरेलू क्रिकेटर्स को भी सम्मान मिलेगा। किस कौन सा अवॉर्ड जानिए… बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 1. शुभमन गिल : पिछले साल तीनों फॉर्मेट के टॉप स्कोरर साल 2025 में भारतीय कप्तान गिल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 70 से ज्यादा की औसत से बनाए गए 754 रन शामिल थे। वनडे में भी गिल ने 490 रन बनाए और भारत के ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी फॉर्मेट में 49 की औसत से 1764 रन बनाए, जिसमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। 2. स्मृति मंधाना : वनडे वर्ल्ड कप में भारत की टॉप स्कोरर स्मृति मंधाना ने पिछले साल 36 मैचों में 1800 रन बनाए। इनमें 7 शतक शामिल रहे। इनमें से 6 शतक वनडे क्रिकेट में आए। जबकि एक शतक टी-20 इंटरनेशनल में आया। मंधाना ने 3 वनडे में 1311 रन बनाए। उन्होंने 12 टी-20 मैचों में 489 रन बनाए। लाइफटाम अचीवमेंट्स अवॉर्ड 1. राहुल द्रविड़: खिलाड़ी से कोच तक योगदान द्रविड़ को क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए और एक दशक से ज्यादा समय तक भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट के भविष्य को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में हेड ऑफ क्रिकेट के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को तैयार किया और प्रतिभा की मजबूत पाइपलाइन बनाई। उनकी कोचिंग में भारत ने 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीता। बाद में भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में उन्होंने 2024 में भारत को ICC मेंस टी20 विश्व कप जिताया। 2. रोजर बिन्नी: 1983 वर्ल्डकप के टॉप विकेट टेकर 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया। वे 1983 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। बिन्नी ने 1985 वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट जीतने वाली भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी। वह पहले भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने वनडे मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की शुरुआत की। बतौर कोच और प्रशासक के रूप में भी योगदान दिया। बिन्नी ने 2000 में भारतीय अंडर-19 टीम को ICC अंडर-19 विश्व कप जिताया और 2012 से 2016 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे। वे 2022 से 2025 तक BCCI के 36वें अध्यक्ष भी रहे और उनके कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल कीं। 3. मिताली राज: 23 साल का इंटरनेशनल करियर मिताली राज का इंटरनेशनल करीब 23 साल का रहा। उन्होंने 1999 में 16 साल की उम्र में आयरलैंड के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और जून 2022 में संन्यास लिया। मिताली ने 232 वनडे मैचों में रिकॉर्ड 7805 रन बनाए, जो विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12 मैचों में 699 रन बनाए और 214 रन की पारी खेलकर दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय और सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने बतौर कप्तान 2004 से 2022 तक भारतीय टीम का नेतृत्व किया और उनकी अगुवाई में भारत 2005 और 2017 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू डोमेस्टिक क्रिकेट में किसे अवॉर्ड ICC टूर्नामेंट जीतने वाली टीमें --------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका ने पहला टी-20 मैच 7 विकेट से जीता साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ प्रोटियाज टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में आलू लदी पिकअप और ऑटो में भिड़ंत:ड्राइवर की मौत, सड़क किनारे ऑटो पलटने युवक नीचे दबा
    Next Article
    साउथ अफ्रीका ने पहला टी-20 मैच 7 विकेट से जीता:92 रन का टारगेट मिला था, न्यूजीलैंड से टी-20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल का बदला लिया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment