Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में आलू लदी पिकअप और ऑटो में भिड़ंत:ड्राइवर की मौत, सड़क किनारे ऑटो पलटने युवक नीचे दबा

    6 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में एक ऑटो चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गैस भरवाने के लिए पंप जा रहा था, तभी सामने से आ रही आलू लदी पिकअप ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। यह घटना मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र की है। जलालपुर गांव निवासी मिलाप सिंह (40) पुत्र हरिराम ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार शाम को वह रामनगर में सवारियों को छोड़ने के बाद पास के एक पंप पर ऑटो में गैस भरवाने जा रहे थे। जैसे ही मिलाप सिंह पंप के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही आलू से लदी पिकअप ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ऑटो सड़क किनारे पलट गया और मिलाप सिंह उसके नीचे दब गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह ऑटो के नीचे दबे मिलाप सिंह को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिससे परिवार में शोक छा गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है। सीओ राम कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हुई है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग पर प्रदर्शन:देवरिया में कार्यकर्ता हिरासत में, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष को ज्ञापन देने जा रहे थे
    Next Article
    गिल-स्मृति को आज BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिलेगा:द्रविड़-मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, ICC टूर्नामेंट जीतने वाली टीमें भी सम्मानित होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment