Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'गल्फ देशों में भारतीय श्रमिक सुरक्षित, फंसने जैसी स्थिति नहीं':आजमगढ़ में मंत्री अनिल राजभर बोले- 24 घंटे सरकार नजर रख रही

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में डॉ. कन्हैया सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में गल्फ देशों में हुए हमलों को लेकर मंत्री ने कहा कि रोजगार के लिए गए भारतीयों के फंसने जैसी कोई स्थिति नहीं है। भारतीय दूतावास की मदद से श्रमिकों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां हमारे श्रमिक काम कर रहे हैं, वहां युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं। मंत्री ने बताया कि इजराइल में करीब 6000 और गल्फ देशों में लगभग 2800 लोगों को रोजगार के लिए श्रम विभाग द्वारा भेजा गया है। ये सभी सुरक्षित हैं। मंत्री ने कहा कि गल्फ देशों में गए लोगों से बातचीत की गई है और सभी खतरे से बाहर हैं। जहां वे काम कर रहे हैं, वहां से लड़ाई का क्षेत्र काफी दूर है। शिया समुदाय के प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि लोग अपनी भावनाएं शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करें। वहीं खामेनई की मौत से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है, भारत सरकार अपनी कूटनीतिक प्रक्रिया के तहत काम करेगी। फंसने जैसी स्थिति नहीं मंत्री अनिल राजभर ने दोहराया कि भारतीय श्रमिकों के फंसने जैसी कोई स्थिति नहीं है। दूतावास से लगातार संपर्क बना हुआ है और भारत सरकार की एडवाइजरी श्रमिकों तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस जगह घटनाएं हो रही हैं, वहां से हमारे श्रमिक काफी दूर हैं और वहां युद्ध जैसे हालात नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला समेत 5 लोग झुलसे:खाना बनाते समय लगी आग, घर का सामानजलकर रखा
    Next Article
    IND vs WI LIVE Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में मारी एंट्री, यहां देखें पूरा स्कोर कार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment