Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला समेत 5 लोग झुलसे:खाना बनाते समय लगी आग, घर का सामानजलकर रखा

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलउदीपुर में रविवार देर शाम करीब 8 बजे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में घर में मौजूद पांच लोग झुलस गए, जबकि पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार अलउदीपुर निवासी ओम प्रकाश कन्नौजिया की पत्नी इंद्रानी (65) गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। तीन गंभीर रूप से झुलसे विस्फोट में इंद्रानी गंभीर रूप से झुलस गईं। आग बुझाने के प्रयास में शोभित यादव (23) और अजय कुमार (42) भी झुलस गए। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं अमित यादव (22) और प्रदीप यादव (35) को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को खतरे से बाहर बताया गया है। घर का सामान जलकर राख धमाका इतना तेज था कि घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर और चूल्हे का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। गैस रिसाव की आशंका होने पर तुरंत सिलेंडर बंद कर सुरक्षित दूरी बनाएं और संबंधित एजेंसी को सूचना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत:बुलंदशहर में शिया समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    'गल्फ देशों में भारतीय श्रमिक सुरक्षित, फंसने जैसी स्थिति नहीं':आजमगढ़ में मंत्री अनिल राजभर बोले- 24 घंटे सरकार नजर रख रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment